राजनीति
24 घंटों के अंदर मौर्य का दूसरा राजनीतिक धमाका, सपा को कह दिया ‘गुंडों की पार्टी’
- 205 Views
- June 24, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
24 घंटों के अंदर मौर्य का दूसरा राजनीतिक धमाका, सपा को कह दिया ‘गुंडों की पार्टी’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीति लगातार अलग-अलग मोड़ ले रही है। हाल ही में 2 दिन पहले बसपा से अलग हुए नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सबकी नजर है। बसपा से अलग होकर मार्य ने उन्हें झटका दे दिया लेकिन अब मौर्य ने सपा को भी एक झटका दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने 24 घंटों के अंदर ही दूसरी राजनीतिक धमाका कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को जहां मौर्य सपा के दिग्गज नेता मोहम्मद आज़म खान से बातचीत करते नजर आए थे, वहीं दूसरी तरफ शाम को मौर्य ने सपा पार्टी को गुंडों की पार्टी कहकर एक बार फिर राजनीतिक पलटवार कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले वीरवार को सीएम अखिलेश यादव ने मौर्य की प्रशंसा करने हलचल मचा दी थी। यह भी आशंका जताई जा रही थी कि मौर्य सपा की साइकिल पर सवार हो सकते हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान ने उनकी सपा में जाने की अटकलों पर लगभग रोक ही लगा दी है। इसके बाद अब यह बात भी साफ हो गई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य शायद भाजपा में जा सकते हैं। भाजपा ने अभी तक इस मामले में कोई संकेत नहीं दिया है। गौरतलब है कि इस्तीफा देने के बाद भी मौर्य ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।