राजनीति
बुलन्दशहर में हुए शर्मनाक गैंगरेप व लूट कांड पर मायावती का तीखा बयान
- 377 Views
- August 01, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दलों ने बुलन्दशहर जिले में एक महिला और उसकी 13 साल की बेटी से सामूहिक बलात्कार और लूट के मामले को लेकर राज्य सरकार की तीखी आलोचना की और कहा कि यह राज्य की बद से बदतर होती कानून व्यवस्था का नमूना है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने यहां जारी एक बयान में बुलन्दशहर की घटना की तीव्र निन्दा करते हुए कहा कि इस प्रकार की वहशियाना घटनाआें से उत्तर प्रदेश की बद-से-बदतर होती जा रही कानून-व्यवस्था की स्थिति का पता चलता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाआें से यह साबित होता है कि मौजूदा सपा सरकार के कार्यकाल में लोगों के जान-माल, इज्जत-आबरू की कोई कीमत नहीं रह गई है। लोगों के जान-माल की असुरक्षा के साथ-साथ खासकर महिलाआें का घर से बाहर निकलना काफी असुरक्षित हो गया है। अब बुलन्दशहर की इस दर्दनाक व शर्मनाक घटना के बारे में सपा सरकार व इसके मुखिया जनता को यह बतायें कि वे पीड़ित मां-बेटी की अस्मत को कैसे लौटा सकते हैं? क्या इस प्रकार की घटनाआें को भी वे पैसे से तौलेंगे?
दोषियों के खिलाफ सख्त-से-सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मायावती ने आरोप लगाया कि अन्य सरकारी महकमों के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी इतना ज्यादा जातिवाद फैला दिया गया है कि अधिकारी पस्त हो गए हैं और हर प्रकार के अपराधी बेखौफ।
इस बीच, भाजपा के प्रान्तीय महासचिव विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बुलंदशहर की घटना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माडर्न पुलिसिंग के दावों पर जोरदार तमाचा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस जघन्य वारदात को 18 घंटे से ज्यादा वक्त तक दबाने में जुटी रही। मामला मीडिया में उछलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई, मगर इससे उसके दाग धुलने के बजाय और गहरे हो गए हैं। इससे जाहिर होता है कि पुलिस किस कदर असंवेदनशील हो चुकी है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.