राजनीति
शिवपाल के सरकारी आवास से हटाई गई नेम प्लेट, आशु मलिक को थप्पड़ मारने वाले मंत्री सपा से बाहर
- 636 Views
- October 26, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
माजवादी पार्टी में उठा तूफान अभी शांत नहीं पड़ा है. बुधवार को मंत्री पवन पांडे को शिवपाल ने सपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पांडे पर MLC आशु पांडे को पीटने का आरोप है. पांडे को अखिलेश का करीबी माना जाता है. उन्हें 6 साल के लिए बाहर किया गया है. शिवपाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे पवन पांडे को मंत्री पद से बर्खास्त करने को कहा है. इस बीच शिवपाल के सरकारी आवास से नेम प्लेट हटाई गई है. शिवपाल को मंत्री पद से बर्खास्त किया जा चुका है. बुधवार को अखिलेश यादव ने विधायकों और MLCs की बैठक बुलाई है. बैठक में 3 नवंबर से शुरू हो रही रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बात होगी.
मंगलवार को मुलायम सिंह यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लगा कि पार्टी और यादव परिवार में उठा तूफान अब शांत हो गया है. हालांकि पार्टी सुप्रीमो सुलह का कोई फॉर्मूला नहीं निकाल पाए हैं. माना जा रहा है कि यादव परिवार के बीच की ये लड़ाई अब चुनावों में टिकट वितरण तक टल गई है. मंगलवार को हुई मुलायम सिंह यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सूत्रों का मानना है कि अब अखिलेश कोई भी कठोर फैसला लेने नहीं जा रहे हैं.
हालांकि इस बीच सबकी नजर इस पर रहेंगी कि क्या कैबिनेट में शिवपाल समेत 4 बर्खास्त मंत्रियों की वापसी होती है या नहीं. मंगलवार को मुलायम ने बर्खास्त मंत्रियों की वापसी का फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया था. अखिलेश यादव ने ‘आज तक’ के साथ खास बातचीत में कहा कि वे अभी चुनावों पर फोकस कर रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि मैं जल्द ही चुनाव की तैयारियां शुरू करूंगा. उनके लिए उत्तर प्रदेश का हित सर्वोपरी है और जो बातें उनके वश में नहीं हैं उसकी उन्हें चिंता नहीं है.
पार्टी से बर्खास्त रामगोपाल यादव पिता मुलायम सिंह यादव और पुत्र अखिलेश के बीच विवाद की हड्डी बन गए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगोपाल के सवाल पर मुलायम सिंह ने कहा था कि उसकी बात का कोई मतलब नहीं है, जबकि अखिलेश उनकी पार्टी में वापसी चाहते हैं और उनसे लगातार संपर्क में हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.