राजनीति
LIVE: स्वामी पर संसद में फिर उठा तूफान, आजाद ने बताया BJP का नया ‘गिफ्ट’
- 187 Views
- April 28, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
राज्यसभा में आज भी बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा। कांग्रेस ने ऑगस्ता हेलीकॉप्टर डील में सोनिया गांधी का नाम लिए जाने पर विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया।
स्वामी के खिलाफ कांग्रेस के सांसद वेल तक पहुंच गए और विरोध जताने लगे। कांग्रेस के हंगामे पर स्वामी ने कहा ये इटली का संविधान मानते हैं इसलिए हंगामा कर रहे हैं। इस पर सभापति ने भी आपत्ति जताई। स्वामी ने आज कहा कि मैं राज्यसभा अध्यक्ष को ऑगस्टा वेस्टलैंड और क्रिश्चियन मिशेल की कंपनी के बीच हुए समझौते की एक कॉपी दूंगा।
LIVE: स्वामी पर संसद में फिर उठा तूफान, आजाद ने बताया BJP का नया
राज्यसभा में आज भी बीजेपी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा। कांग्रेस ने ऑगस्ता हेलीकॉप्टर डील में ….
खुद राज्यसभा के सभापति ने नसीहत देते हुए कहा कि स्वामी अनावश्यक रूप से सदन को बाधित कर रहे हैं। स्वामी ने जो भी कहा वह रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जाएगा।
नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने स्वामी के बोलने के साथ ही ऐतराज करना शुरू कर दिया। आजाद ने कहा कि स्वामी घोटाले में सोनिया का नाम ले रहे हैं। सभापति ने उनसे जब पूछा कि आपकी दिक्कत क्या है। आजाद ने स्वामी की ओर उंगली उठाकर कहा कि समस्या है बीजेपी के इस नए गिफ्ट से। आजाद ने कहा कि स्वामी सड़क की भाषा बोलते हैं। वह संसद और सड़क की भाषा में अंतर नहीं समझते।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भी स्वामी की भाषा पर ऐतराज उठाया। कांग्रेसी सांसदों ने सभापति से स्वामी को बैठाए जाने की मांग की। इस पर सभापति ने कहा कि स्वामी के कमेंट रिकॉर्ड में शामिल नहीं किए जाएंगे। इस पर आजाद ने कहा कि आप कितने पर रिकॉर्ड से बयान हटाएंगे, ये तो दूसरा ही दिन है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.