Horror Movies: ऑनलाइन मौजूद हैं हिंदी सिनेमा की ये बेस्ट हॉरर फिल्में, जिनके भूत देख डर से होगा असली सामना
हर वीक एक जैसी रोमांटिक या कॉमोडी वेब सीरीज देखकर थक गए हैं? तो इस हफ्ते हॉरर फिल्मों को शामिल करके अपनी वॉचलिस्ट को एक नया रूप देने का समय आ गया है। अगर आप इस हफ्ते अपनी छुट्टियों को रोमांचक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए हिंदी सिनेमा की बेस्ट हॉरर फिल्मों की एक लिस्ट है। इन फिल्मों को देख आपका पूरा हफ्ता रोमांचक बन जाएगा। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं…
साल 2020 में आई हॉरर फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’ ‘लस्ट स्टोरीज’ के निर्माताओं द्वारा बनाई गई थी। इस फिल्म में चार शॉर्ट स्टोरीज दिखाई गई हैं, जिनका आपस में कोई ताल्लुक नहीं होता लेकिन फिर भी लोगों को बखूबी डरा पाती हैं । इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, शोभिता धुलिपाला, अविनाश तिवारी, विजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
कोरोना काल से ठीक पहले, विक्की कौशल-स्टारर ‘भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। लेकिन फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही। हालांकि इसे ओटीटी पर लोग देखना खूब पसंद कर रहे हैं। भानु प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित, द हॉन्टेड शिप भूत फिल्म सीरीज का पहला पार्ट है, जो एक शिपिंगअधिकारी इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक लड़की को बचाने का प्रयास करता है, जो असल में भूत होती है।