राजनीति
भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ
- 267 Views
- August 11, 2017
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने आज राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली और अब वह थो़ड़ी देर में राज्यसभा के सभापति के रूप में पदभार संभालेंगे. वह बतौर उपराष्ट्रपति अपना पहला भाषण भी देंगे. इससे पहले राष्ट्रपति भवन की ओर से शपथ समारोह आयोजित किया गया.
दिलचस्प बात यह है कि नायडू ने हिंदी में उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली. शपथ समारोह में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे. शुक्रवार को नायडू करीब 11 बजे संसद पहुंचेंगे और औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे.
राज्यसभा में धन्यवाद अभिभाषण के बाद नायडू उपराष्ट्रपति के रूप में अपना पहला भाषण देंगे. इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राज्यसभा के सदस्य पद की शपथ लेंगे. अमित शाह गुजरात से चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे हैं.
इससे पहले नायडू को देश का 13वां उपराष्ट्रपति चुना गया था. इस चुनाव में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू, तो विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं महात्मा गांधी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी मैदान में थे. यहां कुल पड़े 771 वोटों में वेंकैया नायडू को 516 वोट, तो गोपालकृष्ण गांधी के खाते में 244 वोट गए थे.
नायडू सबसे पहले अपने आवास 30 APJ अब्दुल कलाम रोड से राजघाट पहुंचे और वहां श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वह DDU पार्क गए और वहां दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी. वह पटेल चौक पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और पद की शपथ ली. इसके बाद करीब सुबह 10:34 बजे राज्यसभा पहुंचेगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.