सूली पर लटके किसान…चिता आंदोलन के 12वें दिन शुरू हुआ नया सत्याग्रह, पन्ना प्रशासन के खिलाफ विस्थापितों का आक्रोश तेज
केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगाय, रुंझ और सिंगरौली-ललितपुर रेल लाइन सहित विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापितों के न्याय, हक और उचित मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा चिता आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों ने चिता सत्याग्रह, मिट्टी सत्याग्रह, फांसी सत्याग्रह और जल सत्याग्रह के बाद अब सूली सत्याग्रह भी शुरू कर दिया है….
