Headlines

जान की बाजी लगा उफनता नाला पार करने को मजबूर छात्राएं, परीक्षा रद्द, रियासी में खौफनाक मंजर

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के महौर उपमंडल से सोमवार को ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. कक्षा 10वीं की छमाही गणित परीक्षा देने जा रहे कई छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए उफनते पगिहाला नाले को पार करने पर मजबूर हो गए. लगातार हो रही बारिश के कारण नाले में तेज बहाव था, लेकिन परीक्षा छूट जाने के डर से छात्राओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर रास्ता पार किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्र तेज बहाव वाले नाले को पार करते नजर आ रहे हैं. बारिश के चलते इलाके के कई छोटे-बड़े नाले उफान पर हैं, जिससे सामान्य आवाजाही भी बेहद मुश्किल हो गई है. ऐसे में छात्राओं का इस तरह परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की कोशिश सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

प्रशासन ने लिया फैसला, आज की परीक्षा स्थगित

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बाद में कक्षा 10वीं की सोमवार को निर्धारित गणित परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया. इससे छात्राओं को जोखिम भरे रास्तों से होकर परीक्षा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं रही. उनका कहना है कि खराब मौसम के दौरान परीक्षा आयोजित करने से पहले स्थानीय हालात का आकलन किया जाना चाहिए, ताकि किसी छात्र की जान खतरे में न पड़े.

एसडीएम ने छात्राओं से की सुरक्षित रहने की अपील

महौर के एसडीएम शफकत मजीद भट ने बताया कि लगातार खराब मौसम और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षा फिलहाल टाल दी गई है. उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा करने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की नई तिथि संबंधित विभाग द्वारा जल्द घोषित की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के महौर उपमंडल से भारी बारिश के बीच चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्राएं गुलाबगढ़ परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर फूले हुए पगिहाला नाले को पार करने पर मजबूर हुए. इस खतरनाक नाले को छात्राएं कैसे अपनी जान का जोखिम उठाकर पार कर परीक्षा देने के लिए जा रहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *