Headlines

देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत

मध्य प्रदेश के देवास जिले में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की शराब तस्करों ने हत्या कर दी. शराब तस्करी की चेकिंग के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पर आरोपियों ने शराब लदा ट्रक चढ़ा दिया. इलाज के दौरान दिलीप ने दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि अवैध शराब तस्करी की सूचना पर थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर चेकिंग करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने चालक को वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा, तभी चालक ने आयशर को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और आगे बढ़ने लगा. वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया.

दो घंटे तक इलाज के बाद दिलीप पुरी की मौत

दिलीप पुरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना के बाद आयशर चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर फरार हो गया. देवास एसपी आदित्य मिश्रा रात करीब 3:30 बजे खातेगांव पहुंचे. अब पुलिस की कई टीमें मामले की जांच और फरार चालक की तलाश में जुटी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *