Headlines

थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड

तमिलनाडु के थेनी जिला जेल से कुछ समय पहले 17 कैदी फरार हो गए थे. इस मामले को लेकर सीएम विजय ने बड़ा एक्शन लिया है. विजय सरकार ने थेनी जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट एन. रामलिंगम को सस्पेंड कर दिया है. सुरक्षा में बड़ी चूक के बाद ये फैसला लिया गया है.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2024 से थेनी में तैनात डिप्टी जेल अधीक्षक एन. रामलिंगम को जेल प्रशासन और सुरक्षा निगरानी में विफलता के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. कुल 17 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

हथियारबंद गार्ड तैनात रहेंगे
सरकार ने फैसला लिया है कि तमिलनाडु की सभी सेंट्रल और जिला जेलों में हथियारबंद गार्ड तैनात किए जाएंगे. जेल और सुधार सेवा के पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर ने यह जानकारी दी. यह तैनाती सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का हिस्सा है.

पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर ने बताया कि वॉचटावर पर हथियारबंद जवान तैनात होंगे, जिन्हें भागने की कोशिश करने वाले को देखते ही गोली मारने का निर्देश दिया जाएगा. अभी तक राज्य की ज्यादातर जेलों में वॉचटावर पर तैनात गार्ड हथियार नहीं रखते हैं. इसके साथ ही सभी जेलों में अलार्म सिस्टम ठीक से काम करें इसका भी ध्यान रखा जाएगा. सुरक्षा ऑडिट पूरा होने और नई संचालन प्रक्रिया लागू होने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे.

क्या है मामला
बता दें 26 अक्टूबर की रात को तमिलनाडु के थेनी जेल से 17 कैदी फरार हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इन सभी कैदियों को पकड़ लिया था. पकड़ जाने के बाद सभी कैदियों को उच्च सुरक्षा वाली जेलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कैदियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने 17 स्पेशल टीमें बनाई थीं. शहर के हर चेक पोस्ट पर चेकिंग हो रही थी. जिसके बाद इन कैदियों को पुलिस ने पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *