भारत-पाकिस्तान के ऐसे संबंधों के बावजूद, कारवां-ए-अमन बस सेवा से 31 लोग हुए आर-पार
- 304 Views
- June 05, 2018
- By admin
- in Uncategorized
- 0 Comments
- Edit
बारामुला, जागरण संवाद केंद्र। भारत-पाकिस्तान द्वारा आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई कारवां-ए-अमन बस सेवा के तहत सोमवार को 31 लोग उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के एलओसी स्थित अमन कमान सेतु से आर-पार हुए।
संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सुबह श्रीनगर से गुलाम कश्मीर के लिए 13 मुसाफिरों को लेकर कारवां-ए-अमन बस उड़ी सेक्टर के अंतिम छोर अमन कमान पुल पर पहुंची। यात्रियों ने वहां कस्टम संबंधी औपचारिकताओं को पूरा किया और पैदल पुल पार कर गुलाम कश्मीर की सरहद में दाखिल हुए।जम्मू-कश्मीर से गुलाम कश्मीर गए इन 13 मुसाफिरों में पांच राज्य के नागरिक थे जो एलओसी पार बसे अपने परिजनों से मिलने गए हैं जबिक आठ अन्य गुलाम कश्मीर के नागरिक थे जो इस तरफ अपने परिजनों से मिलने के बाद अपने घर लौटे।
इसी दौरान गुलाम कश्मीर की तरफ से 18 लोगों में राज्य के दो नागरिक हैं जो एलओसी पारजम्मू-कश्मीर से गुलाम कश्मीर गए इन 13 मुसाफिरों में पांच राज्य के नागरिक थे जो एलओसी पार बसे अपने परिजनों से मिलने गए हैं। बसे अपने परिजनों से मिलने के बाद आज कश्मीर लौटे हैं। गुलाम कश्मीर के 16 नागिरक इस तरफ अपने रिश्तेदारों से मिलने आए हैं।
Leave a Comment