व्यापार
232 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स
- 640 Views
- November 07, 2016
- By admin
- in Uncategorized, व्यापार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner
देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 232.39 अंकों की मजबूती के साथ 27,506.64 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 73.45 अंकों की बढ़त के साथ 8,507.20 पर कारोबार करते देखे गए.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 278.12 अंकों की बढ़त के साथ 27,552.27 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 102 अंकों की बढ़त के साथ 8,535.75 पर खुला.
Share this: