सावन का पहला सोमवार शेयर बाजार के लिए खुशियां लेकर आया है . 3 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में बंपर ओपनिंग की. प्री-ओपनिंग में मार्केट 700 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा था, हालांकि बाजार ने 500 प्वाइंट से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ ओपनिंग की.
सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी-50 दोनों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है. Sensex सुबह 9.25 बजे 491.33 अंक यानी 0.63% तेजी के साथ 78,585.97 अंक पर ट्रेड कर रहा था. 9.52 उसे वो +537.80 अंक चढ़कर 78,632.44 पर पहुंच गया. Nifty 50 143.75 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ 24,527/35 पर है.
2.46 लाख करोड़ रुपये की छलांग
सोमवार को शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों ने बंपर कमाई कर ली. 31 जुलाई को BSE पर लिस्टेड शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,87,42,524.92 करोड़ रुपये था, जो आज बाजार खुलने के साथ 4,89,88,603.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी निवेशकों की पूंजी में 2,46,078.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
इन शेयरों में आई तेजी
सोमवार को सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर तेजी के साथ खुले. एयरलाइन कंपनी Indigo से स्टॉक खूब चमके. सबसे ज्यादा 3.45 फीसदी तेजी रही देखी गई और स्टॉक 5276.80 रुपये पर पहुंच गए. Tata Steel, TCS, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और बीईएल जैसे शेयर खूब चमके. जबकि सन फार्मा, मारुति और भारती एयरटेल में गिरावट दिख रही है.
बाजार में तेजी के पीछे कौन?
शेयर बाजार की तेजी के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया 0.25% मजबूती के साथ 95.1450 पर खुला . यह शुरुआती लेवल 7 जुलाई के बाद रुपये का सबसे मजबूत स्तर है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय करेंसी को बल मिल रहा है. शेयर बाजार में ये तेजी अमेरिकी के उस ऐलान का असर रहा, जिसमें उसने ये दावा किया है कि वो ईरान पर फिलहाल हमलों को रोक रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो ईरान पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य हमले को टाल रहे हैं. उन्होंने समझौते की पेशकश की तो वहीं ईरान भी होर्मुज खोलने के संकेत दे रहा है. इस खबर से कच्चे तेल की नरमी आई. कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आने लगा है. इन खबरों से बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना और उसे सपोर्ट मिला. अमेरिकी बाजार में भी आज तेजी रही है. एशियाई बाजार भी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं.
