Headlines

श्रीलंका दौरा खत्म, अब कब-किसके साथ है भारतीय टीम का अगला मैच? देखें सितंबर का पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका दौरा खत्म हो गया है, जहां खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारत ने 1-0 से अपने नाम की. हालांकि दूसरा टेस्ट नहीं जीत पाने के कारण भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें ही स्थान पर बना हुआ है. अब फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया की अगली सीरीज किसके साथ है? अगला मैच कब और कहां है? चलिए आपको अगली सीरीज के साथ सितंबर महीने के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज और एशियन गेम्स लगभग एक ही समय पर खेले जाएंगे. इस महीने भारत का एशियन गेम्स में 1 मैच तय है, जो क्वार्टर फाइनल है. इसमें जीत के बाद भारत के सेमीफाइनल मैच का शेड्यूल तय होगा.

भारत का अगला मैच कब, किसके साथ?

भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच अफगानिस्तान के साथ है. टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाला ये मुकाबला 13 सितंबर को होगा. इसमें मेजबान अफगानिस्तान है लेकिन मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. देखें अफगानिस्तान बनाम भारत टी20 सीरीज का शेड्यूल क्या है.

अफगानिस्तान बनाम भारत टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 13 सितंबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • दूसरा टी20: 15 सितंबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • तीसरा टी20: 17 सितंबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. तीनों मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू

सितंबर में भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज भी शुरू हो जाएगी, जिसका पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनन्तपुरम (ग्रीनफील्ड स्टेडियम) में होगा. सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी (डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम) में होगा. वनडे सीरीज का आखिरी मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ (पीसीए स्टेडियम) में होगा.

एशियन गेम्स में भारत का शेड्यूल

एशियन गेम्स में भारत सीधे क्वार्टर-फाइनल खेलेगा. भारत का मैच 28 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Nisshin) में है, हालांकि अभी ये तय नहीं है कि उनके सामने कौन सी टीम होगी. भारत जीती तो सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर को होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *