Headlines

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD ने जीत हासिल कर ली है. आरजेडी के अनिल कुमार झा विजयी हुए. अपने निकटतम बीजेपी प्रत्याशी सर्वेश कुमार को शिकस्त दी. आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल से पार्टी के उम्मीदवार को जीत की बधाई दी. आरजेडी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, सत्ता और दरभंगा प्रशासन ने धांधली की फिर भी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली.

बता दें कि बिहार में एमएलसी की आठ सीटों पर चुनाव हुए. इनमें चार सीटें स्नातक की थीं और चार सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की थी. आरजेडी को दो सीटों पर जीत मिली है.

स्नातक सीट के विजेता

दरभंगा- अनिल कुमार झा, आरजेडी
पटना- नीरज कुमार- जेडीयू
तिरहुत- वंशीधर बृजवासी- निर्दलीय
कोसी- एनके यादव, बीजेपी

शिक्षक सीट के विजेता

दरभंगा- सुरेश राय, जन सुराज
सारण- राहुल राज, निर्दलीय
पटना- संजीव कुमार, आरजेडी
तिरहुत- नरेंद्र प्रसाद सिंह, बीजेपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *