Headlines

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

मानसून सत्र में बने गतिरोध के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने दो दिन में लगातार दूसरी बार लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की है. सूत्रों के मुताबिक संसदीय कार्य मंत्री और राहुल गांधी के बीच सदन में डेडलॉक खत्म करने पर चर्चा हुई. इसके अलावा महिला आरक्षण और परिसीमन का समर्थन देने को लेकर भी हुई. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ मिलकर सरकार के साथ बात करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक बिल पास कराने के लिए संख्या पूरी है, लेकिन कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है इसलिए सरकार कांग्रेस को भी साथ लाना चाहती है. संसद के मानसून सत्र के दौरान परिसीमन और सदन की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.  कांग्रेस ने सरकार पर भ्रम फैलाने और चर्चा से भागने का आरोप लगाया, वहीं पार्टी नेताओं ने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है, लेकिन सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *