Headlines

Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की भी चेतावनी

बिहार में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. कई इलाकों में मौसम सुहावना होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने आज कैमूर के भभुआ, गया, जमुई और नवादा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राजधानी पटना की बात करें तो सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है. हालांकि, हवा में नमी कम होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बीते 24 घंटे में मधुबनी और पश्चिम चंपारण के सिकटा में 12.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *