Headlines

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली

भारतीय टेस्ट टीम से ड्रॉप होने के बाद सरफराज खान ने एक रहस्यमयी पोस्ट कर माहौल गर्म कर दिया है. दरअसल टीम इंडिया अभी श्रीलंका टूर पर है, जिसके लिए सरफराज को 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई थी. उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसका कैप्शन सबका ध्यान खींच रहा है.

सरफराज खान आखिरी बार साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते दिखे थे. भारतीय टीम उस घरेलू सीरीज को 3-0 से हार गई थी, लेकिन सरफराज ने बल्ले से ठीकठाक प्रदर्शन किया था. उन्होंने 150 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी, जो उनका टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर भी रहा. सीरीज में 171 रन बनाकर वो भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली

सरफराज खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – हो सकता है कि मैं इसमें फिट न बैठूं. लेकिन मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ता रहूंगा.”

उनके इस कैप्शन को टीम इंडिया से ड्रॉप होने से जोड़ा जा रहा है. सरफराज ने अपनी पिछली ही सीरीज में 150 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद लगातार टीम इंडिया से ड्रॉप होना वाकई चौंकाने वाला विषय है. हाल ही में दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठाए और कहा कि सरफराज खान, अभिमन्यू ईश्वरन और मोहम्मद शमी आखिर कब तक बाहर बैठे रहेंगे.

अब तक अपने 6 मैचों के छोटे से टेस्ट करियर में सरफराज ने एक शतक और 3 फिफ्टी समेत 311 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट औसत 37.10 का रहा है. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन कररते हुए 9 पारियों में 53.62 के बढ़िया औसत से 429 रन बनाए थे.

वॉर्मअप मैच खेल रही है टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका की 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. उससे पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच खेल रही है, जहां उसकी भिड़ंत श्रीलंका XI से हो रही है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम की पहले गेंदबाजी आई है.

आगामी सीरीज में कई खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र बने होंगे. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी, जो जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में आए हैं. 33 वर्षीय सारांश जैन, जिन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने वनडे में दमदार गेंदबाजी की है, लेकिन अब उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. वहीं यह शुभदीप घोष की बतौर फील्डिंग कोच पहली सीरीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *