दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है. हालांकि मौसम अभी भी गर्म बना हुआ है और हवा में नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने की संभावना जताई है. विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए आंधी, तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. खबर अपडेट किया जा रहा है.
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिली राहत, हल्की बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, IMD का येलो अलर्ट जारी
