Headlines

NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन भी NDA और विपक्ष के सांसदों में तकरार जारी है. गुरुवार (13 अगस्त) को दोनों ही पक्षों के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने- सामने आ गए. जमकर नारबेजी हुई. इस दौरान शिल्ड बनकर सिक्योरिटी गार्ड्स बीच में खड़े रहे. विपक्ष ने दिल्ली में हुए लाठीचार्ज पर अमित शाह के बयान की मांग को लेकर नारेबाजी की और साथ ही राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर चर्चा कराए जाने की मांग की.

विपक्षी सांसद अमित शाह सदन में आओ, सदन में आओ के नारे लगाए. वहीं एनडीए के सांसदों ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए.

प्रदर्शन के बाद सभी सांसद लोकसभा पहुंचे. यहां हंगामे से शुरुआत हुई, लेकिन फिर वंदे मातरम की वजह से थोड़ी देर शांति रही. आज पीएम मोदी और अमित शाह भी पहुंचे. हालांकि इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई.

पहली बार ऐसा देखा- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद के. सी. वेणुगोपाल ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोकसभा स्पीकर को प्रेम पत्र क्यों लिख रहे हैं? वह सदन में आकर सदस्यों को अपनी बात क्यों नहीं बताते? वह इन सब चीज़ों से क्यों डर रहे हैं? गृह मंत्री को सदन में आकर यह कहना चाहिए कि ‘मैं चर्चा करना चाहता हूँ, मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं.’ लेकिन इसके बजाय, वह पूरी तरह से छिप रहे हैं.

कांंग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एनडीए सांसदों के प्रदर्शन पर कहा कि पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिल रहा है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि 12 साल से सत्ता में बैठी सरकार अब लापता है. सत्तापक्ष की ये हालत हो गई है कि हमसे कॉम्पिटिशन करने सीढ़ी पर आ गई है.

कीर्ति आजाद ने कहा किऐसा बेकार पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर मैंने नहीं देखा. क्या है ये किरण रिजिजू? ऐसा बेकार आदमी मैंने नहीं देखा.

वहीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि इन्होंने पूरा माहौल खराब करके रखा हुआ है. राहुल गांधी होम मिनिस्टर से जवाब मांगते हैं, जब चर्चा करने को होने मिनिस्टर तैयार होते है तो कहते है चर्चा नहीं जवाब चाहिए. इनके पास कोई मुद्दा नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *