हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के लिए रक्षाबंधन पर एक्स पोस्ट शेयर किया. उन्होंने भाई अक्षत को राखी बांधते हुए फोटो साझा की और लिखा, “मेरे प्यारे भाई, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये प्रेम का बंधन है जो मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है ये सदा तुम्हारी रक्षा करे.” कंगना अपने इस पोस्ट में भाई के लिए प्यार जाहिर करते हुए भावुक हो गईं.
कंगना रनौत ने अक्षत के लिए आगे लिखा, “तुम हमारे माता पिता की सेवा करो, कुल की गरिमा बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो, संतान की हमेशा रक्षा करो, और सदा जीवन से संतुष्ट रहो.”
कंगना रनौत ने सभी को दी रक्षाबंधन की बधाई
इतना ही नहीं, कंगना ने कहा, “मेरे प्यारे भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखूं, मेरे लिए तुम मेरे माता पिता की छवि हो तुम्हारा प्रेम और संरक्षण मुझे सदा मिले. सब भाइयों को इस अति प्रिय पर्व की बहुत शुभ कामनाएं. रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकमनाएं.”
बाबा रामदेव ने भी कंगना को दी राखी की बधाई
योग गुरु बाबा रामदेव और सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही अनबन को रक्षाबंधन के पर्व पर किनारे करते हुए रामदेव ने कंगना को राखी पर्व की बधाई दी है. बाबा रामदेव ने कहा कि वह अपनी बहन कंगना को पोस्ट के जरिए तोहफे और मिठाई भेज रहे हैं और वह चाहते हैं कि किसी भी वजह से उनके बीच बैर का भाव न रहे.
