Headlines

इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- ‘इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से आज (मंगलवार) दिल्ली में मार्च निकाला गया है. बिहार में भी विपक्षी दलों की आक्रोश मार्च निकाले जाने की तैयारी है. इस बीच बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के नेता डॉ. दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान आया है. उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला किया है.

दिलीप जायसवाल ने INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर कहा कि विपक्ष के लोग जिस तरह से इस देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं, कभी भी भगवान और अल्लाह इनको माफ नहीं करेगा. वे पटना में मंगलवार (06 अक्टूबर, 2026) को पत्रकारों से बात कर रहे थे.

बीजेपी नेता ने कहा, “इंस्टाग्राम और फेसबुक की ताकत पर इस देश को अस्थिर करने का प्रयास मत कीजिए. इस देश की जनता जिस दिन जग गई इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर बताएगी कि ये देश इन कॉकरोचों और इंस्टाग्राम से नहीं चलेगा बल्कि विचारधारा से चलेगा.”

‘…यही तो एसआईआर है’

दिलीप जायसवाल ने कहा, “सीधी सी बात है कि जिस वोटर की मृत्यु हो गई है उसका नाम वोटर लिस्ट से हटना चाहिए, जिसका नाम दो जगह है उसका एक जगह से हटना चाहिए, एसआईआर जिस मोहल्ले में हो रहा है वहां के लोग कह रहे हैं कि 10 साल से इस नाम का यहां कोई मतदाता नहीं है, तो उसका तो नाम हटेगा… यही तो एसआईआर है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *