टेक्नोलॉजी
Samsung ने लॉन्च किया Galaxy A8 Star , वनप्लस 6 से होगा मुकाबला
- 193 Views
- August 26, 2018
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
साउथ कोरियन टेक जाएंट सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 स्टार मार्केट में लॉन्च कर दिया है. हाल ही में ई- कॉमर्स वेबसाइट एमेजन पर इस फोन का टीजर जारी किया गय था. सैमसंग के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, इंफनिटी डिस्प्ले और बिक्सबी सपोर्ट दिया गया है.
फोन की कीमत
एमेजन पेज पर इस फोन की कीमत को लेकर खुलासा किया गया है जहां फोन की कीमत 34,990 रुपये रखी गई है. इसमें सिर्फ एक ही वेरिएंट दिया गया है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. वेब पेज पर इस बात की भी जानकारी दी घई है कि फोन सेल के लिए 27 अगस्त से उपलब्ध होगा.
स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.3 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड इंफिनिटी डिस्प्ले दिया गया है जो 1080×2160 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 का है जो 3 डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है. फोन में क्वाड कोर 1.8GHz का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरे की अगर बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है जो 16 और 24 मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ आते हैं. वहीं फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. फोन में फेस अनलॉक, स्मार्ट ब्यूटी और प्रो लाइटिंग की सुविधा दी गई है. फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है.
फोन में 37000mAh की बैटरी दी गई है. हैंडसेट में 4जी LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई 801.11, डुअल सिम नैनो, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm का हेडफो जैक दिया गया है. फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम क
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.