मनोरंजन
Rishi Kapoor के निधन से पाकिस्तानी सितारे भी शोक में, ‘Henna’ की एक्ट्रेस का पोस्ट हुआ वायरल
- 142 Views
- May 01, 2020
- By admin
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन पर पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने गहरा शोक जताया है. महान फिल्मकार राजकपूर निर्देशित फिल्म ‘हिना’ में ऋषि कपूर के साथ मुख्य भूमिका निभा चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार ने कहा कि उनके बिना जीवन की कल्पना ही मुश्किल लग रही है. सोशल मीडिया पर जेबा द्वारा शेयर किए गए मैसेज को पढ़कर लोग भावुक हो रहे हैं.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की फोटो का साझा करते हुए लिखा, “मेरे मेंटॉर, मेरी प्रेरणा, दोस्त, मेरे परिवार का हिस्सा, मैं तुम्हारे बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं कर पा रहीचिटू (ऋषि कपूर). दूसरी दुनिया में तुम्हें सबसे बेहतरीन आशीर्वाद मिले, तुम उसी खुशदिली, जोश और ईमानदारी से घिरे रहो जो सिर्फ तुम्हारी थी.”
राहत फतेह अली खान:
कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गा चुके राहत फतेह अली खान ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “मेरे चाचा नुसरत फतेह अली खान और पिता फरुख फतेह अली खान को ऋषि कपूर के शादी समारोह में परफॉर्म करने के लिए खास तौर से बुलाया गया था. हमारे परिवारों के बीच पीढ़ियों का रिश्ता है. नीतू जी, रणबीर के लिए हार्दिक संवेदनाएं.”