मनोरंजन
PM मोदी को शादी का निमंत्रण देने संसद पहुंचे युवराज सिंह
- 529 Views
- November 24, 2016
- By sochindia
- in मनोरंजन, समाचार
- 0 Comments
- Edit
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह इसी महिने 30 नवंबर को अपनी मंगेतर हेजल कीच के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएंगे. युवराज सिंह अपनी शादी का निमंत्रण देने के लिए अपनी मां शबनम सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने संसद भवन पहुंचे.
युवराज और हेजल की शादी के लिए स्पेशल कार्ड बनवाए गए हैं. युवराज की शादी का कार्ड क्रिकेट से ही इंसपायर है. कार्ड को युवराज हेजल प्रीमियर लीग के स्पेशल नाम से बनवाया गया है. जो दिखने में बिल्कुल अलग है.
युवराज की शादी सबसे पहले पंजाबी रीत-रीवाज के साथ 30 नवंबर को चण्डीगढ़ में होगी इसके बाद युवराज और हेजल 2 दिसम्बर को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार गोआ में भी शादी रचाएंगे. दिल्ली स्थित छत्तरपुर के फार्महाउस में 5 दिसम्बर को रिशेप्शन कार्यक्रम होगा.
युवराज और हेजल की सगाई इसी साल की शुरुआत में हुई थी, जिसकी जानकारी युवराज ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी.