देश
PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, सूखे और पानी के मुद्दे पर होगी चर्चा
- 128 Views
- April 24, 2016
- By admin
- in देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, सूखे और पानी के मुद्दे पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से रेडियो पर ‘मन की बात’ करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम आज जनता से सूखे और पानी के मुद्दे पर अपने मन की बात करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आकाशवाणी से हर महीने प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देते हैं।
आज पीएम के कार्यक्रम का 19वां संस्करण होगा इसमें पीएम मोदी जल की अहमियत बताते हुए आम जनता से पानी को बचाने का अनुरोध करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन सहित अन्य चैनलों पर भी इसका प्रसारण होगा।