देश
Parliament Session Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, लोकसभा में पेश हुआ बैंकिंग कानून संशोधन बिल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया है. सहकारी बैंकों के प्रावधानों में अस्पष्टता की वजह से विपक्षी सांसद इस विधेयक के खिलाफ हैं.
विपक्ष ने राज्यसभा की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया है. सांसद घनश्याम तिवारी और सांसद मल्लिकार्जुन खरगे के बीच एक टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया. सार्वजनिक तौर पर घनश्याम की तरफ से माफी न मांगने से विपक्षी सांसद नाराज हो गए और आरोप लगाया कि सभापति जगदीप धनखड़ तिवारी का बचाव कर रहे हैं.
प्रश्नकाल शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने मल्लिकार्जुन खरगे पर सांसद घनश्याम तिवारी की टिप्पणी का मामला उठाया और उन पर वंशवादी राजनीति से आने का आरोप लगाया. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि घनश्याम तिवारी कह चुके हैं कि उनकी टिप्पणी से हुई किसी भी समस्या के लिए उन्हें खेद है. हालांकि, फिर विपक्षी सांसदों ने मांग की कि घनश्याम को फिर से माफी मांगनी चाहिए. घनश्याम तिवारी ने खरगे के नाम को लेकर टिप्पणी की थी.