टेक्नोलॉजी
Mi 4i, रेडमी 2 सहित शाओमी इन स्मार्टफोन का सॉफ्टवेयर सपोर्ट कर रही है बंद
- 313 Views
- November 21, 2017
- By admin
- in टेक्नोलॉजी, समाचार
- 0 Comments
- Edit
शाओमी ने ऐलान किया है कि वह अपने Mi 2,Mi 4i, रेडमी नोट 4G, रेडमी 2 ,रेडमी 2 प्राइम और Mi नोट का सॉफ्टवेयर अपडेट बंद करने का ऐलान किया है. जिसका मतलब है कि शाओमी के इन स्मार्टफोन को अब कंपनी की ओर से कोई सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा.
शाओमी की ओर से जारी ब्लॉग में बताया गया है कि इन स्मार्टफोन्स के लिए MIUI 9 अंतिम सॉफ्टवेयर अपडेट होगा इसके बाद कंपनी इन डिवाइस पर कोई सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट नहीं करेगी.
MIUI 9 इस वक्त भारत में रेडमी नोट 4 और Mi Max 2 में रोल आउट हो रहे हैं और आने वाले समय में ये हालिया लॉन्च Mi5 और रेडमी Y1 और Y1 लाइट के लिए उपलब्ध होगा. इसके अलावा शाओमी के बाकि स्मार्टफोन नवंबर महीने के अंत तक MIUI9 सॉफ्टवेयर अपडेट पाएंगे.
MIUI 9 अपडेट में एंड्रॉयड बेस्ड कई नए फीचर्स दिए गए हैं. जिसमें मल्टी स्टाइल नोटिफिकेशन, क्विक रिप्लाई, स्पिट स्क्रीन मल्टी टास्किंग, डिवाइस AI बेस्ड फोटो एडिटर , लंबे पेज के स्क्रॉल करने वाले स्क्रीन शॉट आप इस नए रोम अपडेट में ले सकते हैं.
किन-किन स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 9 अपडेट
रेडमी 3, रेडमी 3S, रेडमी 3S प्राइम, रेडमी 4, रेडमी 4A, Mi नोट, Mi 4i, रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी नोट 4G प्राइम, रेडमी नोट 2, Mi 4, रेडमी नोट 4G, Mi 3, Mi 2, Mi MIX 2, Mi नोट 3, Mi 6, Mi मैक्स 2, रेडमी नोट 4, रेडमी नोट 5A, रेडमी 4, रेडमी Y1, रेडमी Y1 लाइट , Mi MIX, Mi नोट 2, Mi 5, Mi 5s, Mi 5s प्लस, Mi Max, Mi Max प्राइम, Redmi नोट 3.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.